प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार

प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने रविवार (23 जून) को गिरफ्तार किया। सूरज पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस हुआ है। एक पार्टी कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाले युवक का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा।

युवक ने शनिवार को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। वे इस मामले में 24 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website