महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने 1500 कैश, गरीब परिवार को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर

महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने 1500 कैश, गरीब परिवार को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले शुक्रवार 28 जून को NDA की एकनाथ शिंदे सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया। डिप्टी CM अजित पवार ने बजट में महिलाओं और किसानों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है।

इसमें किसानों का बिजली बिल माफ, खेती के लिए 5 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस की घोषणा की गई है। गरीब परिवारों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त और 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए कैश देने की योजना शामिल है।

राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए वैट में 3% कटौती (24 से 21%) की घोषणा की है। इससे पेट्रोल में 65 पैसे और डीजल की कीमतों पर 2 रुपए की कमी होगी। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के लोगों को ही होगा।

राज्य में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP की गठबंधन सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website