बिहार में एक के बाद एक पुल ढह रहे हैं। इससे जहां भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है वहीं जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। लेकिन अब पुलों पर राजनीति शुरु हो गई है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पुल गिरने की घटनाओं पर साजिश की आशंका व्यक्त की है। बता दें कि बिहार के अलग-अलग जिलों में बीते दो हफ्तों के अंदर 5 पुल गिर चुके हैं। इनमें से अधिकांश पुल निर्माणाधीन थे। वहीं, कुछ जर्जर भी थे, जिनके पुनर्निर्माण के लिए कई प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन उसपर कोई निर्णय नहीं हुआ।
मांझी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पुल गिरने कई घटनाएं घटी हैं, लेकिन 15-20 दिन पहले तक इस तरह की घटनाएं नहीं हुआ करती थीं। यह जांच का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि आखिर लगातार पुल गिरने की घटनाएं क्यों हो रही हैं। कहीं इसके पीछे किसी की कोई साजिश तो नहीं है? पहले शायद ही एक-दो पुल गिरा करते थे, लेकिन लगातार इस तरह का घटनाएं इशारा करती हैं कि इसके पीछे कोई साजिश है।
![बिहार में धड़ाधड़ बह रहे पुलों पर सियासत शुरु,मांझी ने दिया नया एंगल](https://absoluteindiahindi.com/wp-content/uploads/2024/06/manjhi.jpg)