इंग्लैंड: इंग्लैंड ने अपने यूरो 2024 अभियान की शुरुआत गेल्सेनकिर्चेन के एरिना औफशाल्के में सर्बिया के खिलाफ जीत के साथ की। इस रोमांचक मुकाबले में जूड बेलिंघम ने निर्णायक गोल दागा और इसकी बदौलत इंग्लैंड ने सर्बिया को 1-0 से हराया। ग्रुप सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 13वें मिनट में ही बढ़त हासिल की और फुल टाइम तक इसी बढ़त को बनाए रखा। हालांकि, इस मैच से पहले इंग्लैंड और सर्बिया के फैंस के बीच हिंसक कहासुनी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्बानियाई फैंस ने सर्बियाई फैंस के खिलाफ विवाद शुरू किया, जो उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। क्षण भर बाद, इंग्लैंड के फैंस भी अल्बानिया के फैंस के साथ मिल गए और यह एक बड़ा विवाद बन गया। घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें टूटी हुई मेज, कुर्सियां और कांच की बोतलें दिखाई दे रही हैं।
![इंग्लैंड-सर्बिया के फैंस भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सी-बोतलें फेंक कर मारी](https://absoluteindiahindi.com/wp-content/uploads/2024/06/aa-326.jpg)