सेंसेक्स 374 की बढ़त के साथ 77,366 पर पहुंचा:यह ऑल टाइम हाई

सेंसेक्स 374 की बढ़त के साथ 77,366 पर पहुंचा:यह ऑल टाइम हाई

शेयर बाजार ने आज यानी 18 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी भी 114 पॉइंट चढ़कर 23,579 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल ये 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले निफ्टी ने शुक्रवार को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।

आज के कारोबार में IT और एनर्जी शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.83% चढ़ा है। बैंक और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब आधा फीसदी की तेजी है। मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में गिरावट है। ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर भी नीचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website