शिवराज ने बताया RAHUL के नाम का फुल फॉर्म

शिवराज ने बताया RAHUL के नाम का फुल फॉर्म

भोपाल/पलासबाड़ी। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने असम के पलासबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनके नाम और INC की फुलफॉर्म भी बताई। उन्होंने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए वंशवाद का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी के गुणगान करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की।

राहुल गांधी की फुलफॉर्म बताई
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के नाम की फुल फार्म बताते हुए कहा कि R से रिजेक्टेड उन्हें देश ने नकार दिया है, रिजेक्ट कर दिया। इन्होंने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा। A से अपसेट माइंड देश में जब भी बड़ी चर्चा होती है राहुल कहीं भाग जाते हैं, पता नहीं कहां जाते हैं। मुद्दों की समझ नहीं H से होपलेस- आप इनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकते, कांग्रेस से भी जनता को कोई उम्मीद नहीं है। अब तो G-23 भी कहने लगे हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष बदलो U से यूजलेस- यह किसी काम के नहीं है। L से लायर- यह हमेशा झूठ बोलते रहते हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि असम की कांग्रेस सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार था। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) का मतलब बताते हुए कहा कि I- मतलब इनरिस्पांसबिल गैर जिम्मेदार N-मतलब नेपोटिज्म परिवारवाद C-मतलब करप्टेड भ्रष्टाचार से लिप्त

कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप
वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी फिर उनकी बेटी इंदिरा जी, फिर राजीव गांधी जी,फिर आ गए राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी,यही वंशवाद है।

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
असम में आकर प्रियंका गांधी तो ऑक्सीजन में चाय की पत्तियां तोड़ती हैं, ऐसा लग रहा था चाय की पत्ती तोड़ने नहीं फिल्मों की शूटिंग करने आए हैं।

पीएम मोदी व बीजेपी की तारीफों के बांधे पुल
वहीं भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है जिन पर पूरा हिंदुस्तान गर्व करता है। वे एक वैभवशाली,गौरवशाली शक्तिशाली संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे हैं लेकिन एक गरीब परिवार से चाय बेचने वाले परिवार से आते हैं, यहां के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल जी हो, हेमंत जी हो, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री जी अमित शाह जी, कोई वंशवाद की राजनीति नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता थे कोई गृह मंत्री, मुख्यमंत्री बन जाते हैं, मैं भी एक सामान्य और गरीब परिवार से आता हूं। मध्यप्रदेश का चौथी बार मुख्यमंत्री हूं लेकिन वहां कांग्रेस में वंशवाद चलता है।

English Website