भाजपा का उद्देश्य अराजकता फैलाकर सौहार्द बिगाड़ना: अखिलेश

भाजपा का उद्देश्य अराजकता फैलाकर सौहार्द बिगाड़ना: अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार किसान की आय दुगनी नहीं कर सकती, नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती लेकिन भाजपा के मंत्री और उनके नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में बेलगाम होते जा रहे हैं। यह प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हैं। कहा कि लखीमपुर की घटना सबको याद है। अब मेरठ में भाजपा नेता द्वारा थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी गई। इसी तरह मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

योगी ने कहा कि सत्ता संरक्षित दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कन्नौज में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई राजस्व टीम पर पथराव किया गया। इसमें कई राजस्व कर्मी घायल हो गए हैं। इससे पहले कन्नौज में प्रशासन और भाजपा नेताओं के कारण शाक्य समाज के एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार प्रशासन खुद साजिश करके हत्याएं और हमले करवाता है। भाजपा नेताओं के गुंडे गुंडागर्दी करते हैं और उस गुंडागर्दी को प्रशासन अपनी मूक सहमति देता है। अभी पिछले दिनों ही जब एक यज्ञ में भाग लेने पर ऐसे ही अभद्र आचरण का प्रदर्शन भाजपाइयों ने किया था।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पुलिस तंत्र को सक्रिय करने के लिए समाजवादी सरकार में जो कदम उठाए गए उन्हें भाजपा सरकार में बर्बाद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website