नौकाओं में फंसे 410 लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना के 3 जहाज तैनात

नौकाओं में फंसे 410 लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना के 3 जहाज तैनात

मुंबई, | चक्रवात तौकते की चपेट में आए मुंबई तट के दो जहाजों पर फंसे कम से कम 410 लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने तीन जहाजों को तैनात किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई फील्ड में हीरा ऑयलफील्ड्स के पास एक बहती नौका पर कम से कम 273 लोग फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तत्काल रेस्क्यू के लिए दो जहाजों आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को मौके पर भेजा है।

इसके अलावा 137 लोगों के साथ फंसी एक और नौका जीएएल कंस्ट्रक्टर ने भी एसओएस अलर्ट भेजा है, जो कि मुंबई से अरब सागर में लगभग 15 किलोमीटर दूर फंसी है।

इस पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए, भारतीय नौसेना ने चालक दल और अन्य लोगों की सहायता के लिए तैनात किया है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के पश्चिमी तट पर कहर बरपाने वाले चक्रवात तौकते के मद्देनजर कई अन्य जहाजों को भी बचाव अभियान के लिए तैयार रखा गया है।

चक्रवात तौकते ने 75-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ मुंबई में जोरदार तबाही मचाई है, जिसने कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया और कुछ घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तूफान की वजह से काफी देर सड़क पर भी यातायात बाधित हो गया।

एक अधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश के अलावा 120 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा के लिए अलर्ट जारी किया है।

English Website