मशहूर लेखिका जेके रोलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की थी। रोलिंग ने जानलेवा हमले पर रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए थे। इन पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए धमकी दे डाली।
जेके रोलिंग ने ट्वीट करते हुए डर जताया था। उन्होंने लिखा था कि वे रुश्दी पर हुए हमले से बेहद परेशान हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- चिंता मत करो, अगली बारी तुम्हारी है।