केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पटना पहुंचे मंत्री गिरिराज, कहा, ‘अब लोग काम खोजते हैं’

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पटना पहुंचे मंत्री गिरिराज, कहा, ‘अब लोग काम खोजते हैं’

पटना, | केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब लोग काम खोजते हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जिम्मेदारी बड़ी और छोटी नहीं होती है। केंद्री मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सिंह ने पत्रकारों द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अब लोग काम खोजते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में काम करने वाली सरकार है और काम कर रही है, अब लोग काम खोजते हैं, एकजुटता नहीं।

केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी बड़ी या छोटी नहीं होती। पहले भी राज्य में और केंद्र में जिम्मेदारी मिली थी, जिसे निभाया और आगे भी निभाउंगा।

इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पत्रकारों के बहुत से सवालों पर बचते नजर आए। पत्रकारों ने जब उनसे दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा देश में सिविल कोड लागू करने के सवाल पर पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने कहा सरकार अपना काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के बेगूसराय से सांसद सिंह के जिम्मे केंद्र में पहले पषुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग का दायित्व था। केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद सिंह के जिम्मे ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website