पटना, | बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को संगठन में बदलाव किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संगठन में तीन बदलाव करते हुए नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। जायसवाल द्वारा जारी सूची में प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभु को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
बिहार भाजपा के महामंत्री रहे जनक राम के बिहार सरकार में मंत्री बन जाने के बाद इस पद पर किसी दूसरे नेता को बैठाया जाना था। इस कारण संगठन में फेरबदल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन में बदलाव की सूची जारी करने वाले पत्र में लिखा है, “बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री जनक राम के मंत्री पद ग्रहण करने के कारण प्रदेश संगठन में बदलाव किया जा रहा है।”