4 हज़ार किलोमीटर का तय सफ़र कर मथुरा पहुंचे साइबेरियन पक्षी

4 हज़ार किलोमीटर का तय सफ़र कर मथुरा पहुंचे साइबेरियन पक्षी

 कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी इन दिनों साइबेरियन पक्षियों का बसेरा बनी हुई है। यहां पक्षियों की कोलाहट लोगों को एक ओर रोमांचित कर रही है। वहीं दूसरी तरह लोगों इन पक्षियों की सुंदरता की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। साइबेरियन पक्षी लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बने ही हुए हैं, साथ ही लोग इनका मन पसंद भोजन भी करते नज़र आ रहे हैं। इन पक्षियों की पहली पसंद नमकीन और बिस्किट हैं योगीराज श्रीकृष्ण की पटरानी कही जाने बाली कालिन्द्री यमुना और आस-पास के घाटों पर इन दिनों साइबेरियन पक्षी की चहचहाट गूंज रही है। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मथुरा पहुंचे इन साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां हर किसी का मन मोह ले रही हैं। करीब दो महीने के प्रवास के बाद हजारों की संख्या में आए ये साइबेरियन पक्षी वापस लौट जाएंगे। ये पक्षी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाते हैं। इन्हें देखकर श्रद्धालु काफी रोमांचित हो रहे हैं। नमकीन और बिस्कुट यमुना के पानी में डालते ही ये विदेशी पक्षी झुंड बनाकर इसका आनंद उठाने में जुट जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website