10 गवाह जो आफताब को सजा दिलाएंगे

10 गवाह जो आफताब को सजा दिलाएंगे

मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या में उसका लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि आफताब ने मंगलवार को कोर्ट में पहली बार अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि उसने गुस्से में श्रद्धा की हत्या की थी। हालांकि, आफताब के वकील ने हत्या की बात कबूल करने की बात से इनकार किया है।

इसी बीच मुंबई की रहने वाली श्रद्धा की दोस्त पूनम बिडलान ने दावा किया है कि आफताब श्रद्धा को नॉनवेज खाने के लिए मजबूर करता था। दोनों के बीच इस बात पर भी लड़ाई होती थी। सोशल वर्कर पूनम ने यह बात दिल्ली पुलिस को दिए बयान में कही है।

इस केस में दिल्ली पुलिस 5 राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पड़ताल कर रही है। साथ ही श्रद्धा और आफताब से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। हम आपको केस से जुड़े ऐसे 10 किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी गवाही आफताब को सजा दिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website