मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा-मर जाएंगे पर कभी भाजपा में शामिल नहीं होंगे

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा-मर जाएंगे पर कभी भाजपा में शामिल नहीं होंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP में जाने के सवाल पर कहा है कि वो मर जाएंगे, लेकिन BJP के साथ नहीं जाएंगे। CM ने कहा कि मेरे साथ सरकार में रहते हुए लालू यादव और तेजस्वी को BJP ने फंसाने का काम किया है।

अब हमारे साथ तेजस्वी हैं, इन्हें दूर करने के लिए फिर से BJP फंसाने का काम कर रही है। BJP अब पुरानी BJP नहीं रही। जो BJP के नेता है, वह एक नई BJP बन चुकी है। पुराने नेताओं से पूछेंगे तो वो भी यही कहेंगे।

BJP नेता और बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आप तो कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे फिर भी आपने भाजपा के साथ गठबंधन किया। नीतीश कुमार जी भाजपा ने पिता के समान आपको कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया। अभी आप जिसके कंधे पर हैं उसको भी भाजपा ने ही बनाया। 2024 मैं आपको कितनी सीट मिलेगी यह सबको पता है। आपको एक भी सीट नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website