अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 38 घाटों पर जगमगाएंगे 16 लाख दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 38 घाटों पर जगमगाएंगे 16 लाख दीये

अयोध्या में 21 से 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। प्रशासन आयोजन को यादगार बनाने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। इस बार के दीपोत्सव में रामनगरी को 16 लाख दीयों से जगमगाने का लक्ष्य रखा गया है।

आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव पर कुल 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। अभी तक हमने करीब 4 लाख दीयों का इंतजाम कर लिया है। 18 हजार वॉलंटियर्स दीये जलाएंगे जिनमें से करीब 2000 शिक्षक हैं। अयोध्या के कुल 38 घाटों पर दीपोत्सव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website