नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 दिन थमे रहने के बाद शुक्रवार 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंच गया। मध्य प्रदेश में मानसून डिंडौरी के रास्ते आया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून जल्द महाराष्ट्र-विदर्भ के हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है।
IMD ने ये भी बताया कि देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है।