औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 30 झुलसे, 10 गंभीर, छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस

औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 30 झुलसे, 10 गंभीर, छठ का प्रसाद बनाते समय लीक हुई गैस

बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ। नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website