उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, चारधाम यात्रा रोकी गई:असम में 58 और UP में 13 की मौत

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, चारधाम यात्रा रोकी गई:असम में 58 और UP में 13 की मौत

गढ़वाल: उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद स्थित सृष्टि फार्म हाउस के आसपास पानी भर गया। करीब 150 लोग फंसे हैं। उनका रेस्क्यू जारी है। उधर, महाराष्ट्र में कल्याण-कसारा रूट पर सुबह 6.30 बजे पटरियों पर मलबा जमा हो गया। एक पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website