यूक्रेन संकट पर चीन व इटली के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता

यूक्रेन संकट पर चीन व इटली के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता

बीजिंग : चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने 10 मार्च को इटली के विदेश मंत्री लुइगीडिमाईओ के साथ वीडियो के माध्यम से भेंट की। दोनों पक्षों ने वर्तमान में यूक्रेन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। वांग ई ने बल देते हुए कहा कि यूक्रेन संकट के पीछे यूरोप की सुरक्षा मामला छिपा हुआ है। यूरोपीय देशों को सुरक्षा की अविभाज्यता के सिद्धांत के अनुसार अभी तक प्राप्त समझौतों के आधार पर रूस के साथ गहन व व्यापक रूप से वार्ता कर संतुलित, कारगर व अनवरत यूरोपीय सुरक्षा ढांचे का निर्माण करना और यूरोप की दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त करनी चाहिये।

वांग ई के अनुसार यूक्रेन संकट का यूरोपीय सुरक्षा से घनिष्ठ संबंध है। चीनइटली समेत यूरोपीय देशों की चिंता को समझता है, और यूक्रेन की स्थिति पर खेद जताता है। अभी तक रूस व यूक्रेन के बीच वार्ता तीसरे चरण में प्रवेश कर गई है। हालांकि दोनों पक्षों के रुखों में बड़ा अंतर बना हुआ है, लेकिन वार्ता युद्ध विराम करने का एकमात्र रास्ता है।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ रूस व यूक्रेन को वार्ता से शांतिपूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिये यथासंभव कोशिश करने का प्रोत्साहन देना चाहिये। चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश और एक जिम्मेदार देश के रूप में लगातार अपने तरीके से स्थिति को शिथिल करने और शांति प्राप्त करने के लिये प्रयास करेगा। चीन विभिन्न पक्षों के साथ विचार-विमर्श से मानवीय संकट से बचाने के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सहमति प्राप्त करने को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website