यूएन वैध सीट की बहाली के बाद चीन ने विश्व शांति और विकास के लिए दिया व्यापक योगदान

यूएन वैध सीट की बहाली के बाद चीन ने विश्व शांति और विकास के लिए दिया व्यापक योगदान

बीजिंग, | संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को संयुक्त राष्ट्र का मौलिक कानून माना जाता है। यह न केवल संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों, सिद्धांतों और संगठनात्मक ढांचे को स्थापित करता है, बल्कि सदस्य देशों की जिम्मेदारियों, अधिकारों और दायित्वों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को संभालने और विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बुनियादी सिद्धांतों और तरीकों को भी निर्धारित करता है। हर वर्ष 26 जून को संयुक्त राष्ट्र का चार्टर दिवस होता है। चीन 1945 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र का एक संस्थापक सदस्य है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। वर्ष 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नंबर 2758 पारित किया, संयुक्त राष्ट्र में चीन की कानूनी सीट को बहाल किया। इस के बाद से अब तक के 50 वर्षों में चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक रहा है। चीन लगातार संयुक्त राष्ट्र के उदात्त कार्य के लिए मेहनत कर रहा है। चीन ने सिलसिलेवार वैश्विक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विश्व शांति और विकास के लिए बड़ा योगदान किया।

इधर के दो वर्षों में कोविड-19 महामारी ने कई देशों को प्रभावित किया है। उचित उपाय करने के कारण, चीन ने समयबद्ध तरीके से महामारी के प्रभाव को नियंत्रित किया है, इससे आर्थिक विकास फिर से सामान्य हो गया है। महामारी को रोकने के दौरान चीन ने दुनिया के विभिन्न देशों को 2 खरब से अधिक मास्क और 2 अरब सुरक्षात्मक कपड़े प्रदान किए हैं, 80 से अधिक देशों को वैक्सीन सहायता प्रदान की है और 40 से अधिक देशों को वैक्सीन का निर्यात भी किया है, चिकित्सा विशेषज्ञों की 36 टीमों को जरूरतमंद देशों में भेजा है, अन्य देशों के साथ हमारे महामारी विरोधी अनुभव को अनारक्षित रूप से साझा किया। चीन ने एक जिम्मेदार देश की छवि प्रदर्शित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website