यूएनएससी ने लीबिया से अवैध तेल निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ाया

यूएनएससी ने लीबिया से अवैध तेल निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ाया

संयुक्त राष्ट्र, | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से लीबिया से कच्चे तेल और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों सहित पेट्रोलियम के अवैध निर्यात पर प्रतिबंध का विस्तार करने पर सहमति जताई है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई, 2022 जारी रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अपनाए गए संकल्प 2571 के तहत सुरक्षा परिषद की लीबिया प्रतिबंध समिति की सहायता करने वाले विशेषज्ञों के पैनल का मैंडेट को भी में 15 अगस्त, 2022 तक बढ़ाया गया है।

संकल्प में निर्णय किया गया कि पैनल अपने निष्कर्षो और अनुशंसाओं के साथ सुरक्षा परिषद को 15 दिसंबर, 2021 के बाद के अपने कार्यों पर अंतरिम रिपोर्ट और 15 जून, 2022 तक अंतिम रिपोर्ट प्रदान करेगा।

संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को संकल्प के अनुपालन के लिए कहा गया है, जिसमें हथियार प्रतिबंध, यात्रा प्रतिबंध और परिसंपत्ति फ्रीज शामिल हैं।

English Website