पेरिस: फ्रांस में एक हमलावर ने महिला पुलिसकर्मी की पुलिस स्टेशन के भीतर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। फिलहाल हमलावर का मकसद और पहचान नहीं हो पाई है। मारी गई महिला अधिकारी स्टेशन के प्रशासनिक कर्मचारी थी। यह घटना पेरिस के रामबोउलिट में हुई।
जांचकर्ता पता लगा रहे हैं कि घटना में कोई आतंकी लिंक तो नहीं है। फ्रांस में इस्लामिक चरमपंथियों ने अतीत में भी पुलिसकर्मियों पर हमले किए हैं।