महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

लंदन, | ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, “यह गहरे दुख के साथ कहना पर रहा है कि हर मेजेस्टी महारानी ने अपने प्यारे पति ड्यूक ऑफ इडिनबर्ग के निधन की घोषणा की है। हिज रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का आज सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया।”

वह हाल ही में अस्पताल में थे।

प्रिंस फिलिप भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड लुईस माउंटबेटन के भतीजे थे।

वह ब्रिटेन में रहते हुए और 1939 में रॉयल नेवी में शामिल हुए। उन्होंने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनीं।

दंपति के चार बच्चे, आठ पोते और 10 परपोते हैं।

English Website