पुर्तगाल ने ब्राजील, ब्रिटेन के लिए उड़ानें दोबारा शुरू की

पुर्तगाल ने ब्राजील, ब्रिटेन के लिए उड़ानें दोबारा शुरू की


लिस्बन,
| पुर्तगाल के आंतरिक प्रशासन मंत्रालय ने ब्राजील या ब्रिटेन के लिए उड़ानों की बहाली की घोषणा की है, लेकिन केवल आवश्यक यात्राएं ही कर सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि देशों के यात्रियों को प्रस्थान से पहले 72 घंटों के भीतर की कोविड-19 की पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

बयान में कहा गया है, सार्स-सीओवी-2 वायरस की वजह से आई महामारी के चलते इमरजेंसी जैसी स्तिथि की वजह से सरकार ने फैसला लिया है। जो आज से शुरू हो रही है।

पुर्तगाल ने निर्धारित किया कि स्पेन के साथ जमीन और नदी की सीमाएं का कंट्रोल 1 मई तक जारी रहेगा, जिसमें केवल अधिकृत क्रॉसिंग पॉइंट ही खुले होंगे।

पुर्तगाली सरकार ने यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रजनन संख्या (आरओ) वाले देशों में प्रति 1,00,000 निवासियों के 500 या उससे अधिक मामले हैं तो उन लोगों को पुर्तगाल में प्रवेश करने के बाद 14 दिनों तक आइसोलेट करना होगा।

बयान में कहा गया है, प्रति 100 हजार निवासियों पर 150 से अधिक मामलों वाले आरओ वाले देशों के यात्री केवल व्यावसायिक, अध्ययन, परिवार, स्वास्थ्य या मानवीय कारणों से आवश्यक यात्राएं कर सकते हैं।

अब तक, पुर्तगाल में लगभग 8,30,000 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 16,937 मौतें और 7,87,607 रिकवरी हुई हैं।

English Website