दो हफ्ते की शांति के बाद खार्किव में फिर गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, 17 घायल

दो हफ्ते की शांति के बाद खार्किव में फिर गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, 17 घायल

खार्किव: रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है 93 दिनों से चल रही लड़ाई का कोई अंतिम परिणाम अभी दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच रूसी सैनिकों ने पूर्वी डोनबास पर कब्जा करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। यहां 40 शहरों पर हमले किए गए।

इधर दो हफ्ते की शांति के बाद रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में गोलाबारी की, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 5 महीने का बच्चा और उसके पिता थे, जो हमले के समय सड़क पर चल रहे थे, बच्चे की मां बुरी तरह जख्मी हो गई। ये जानकारी यूक्रेन पुलिस के प्रमुख ने फेसबुक पर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website