थ्येनवन-1 मार्स रोवर मंगल के चारों ओर लगाएगा चक्कर

थ्येनवन-1 मार्स रोवर मंगल के चारों ओर लगाएगा चक्कर

बीजिंग, | चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार 5 फरवरी तक चीन के मार्स रोवर थ्येनवन-1 ने अपनी कक्षा में लगभग 197 दिवसीय यात्रा पूरी की है। वह पृथ्वी से लगभग 18.4 करोड़ किलोमीटर दूर है। उड़ान की कुल लंबाई लगभग 46.5 करोड़ किलोमीटर है। 10 फरवरी को वह मंगल के चारों ओर घूमने की शुरूआत करेगा। गत वर्ष के 23 जुलाई को चीन में पहले मार्स रोवर थ्येनवन-1 का प्रक्षेपण हाईनान प्रांत के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में सफलता से किया गया। इस मिशन में प्रक्षेपण, पृथ्वी से मंगल तक स्थानांतरण, मंगल की खोज, मंगल में लैंडिंग और वैज्ञानिक अन्वेषण आदि विषय शामिल हुए हैं। इस मिशन का लक्ष्य है कि एक बार की यात्रा में सर्कल, लैंडिंग और गश्त लगायी जाय।

थ्येनवन-1 मार्स रोवर का कुल वजन लगभग पांच टन है, जो ऑर्बिटर और लैंडिंग पैट्रोल से गठित है। इस मिशन के उप जनरल कमांडर ल्यू चीचोंग ने कहा कि चंद्र रोवर की अपेक्षा मार्स रोवर की शक्ति प्रणाली आदि पक्षों में सुधार किया गया है। हमें लैंडिंग स्थल पर विशिष्ट अन्वेषण कर मार्स रोवर को ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं देनी चाहिये। ताकि वह स्थिर व सुरक्षित रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website