मास्को। तातारस्तान के मेंजेलिंस्क शहर में रविवार को बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। यहां मॉस्को समयानुसार करीब नौ बजकर 11 मिनट पर एक एयरोक्लब का विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि लेट एल-410 टर्बोलेट विमान क्रैश हुआ है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस विमान में 23 लोग सवार थे, जिसमें से 21 लोग पैराशूट डाइवर्स(छलांग लगाने वाले) थे। घटना का पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटनास्थल पर बचाव दलों को रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक अभी तक 23 में से सात लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोगों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।