चीन और रूस की ओर से चंद्र अनुसंधान स्टेशन निर्माण में सहयोग पर साझा बयान जारी

चीन और रूस की ओर से चंद्र अनुसंधान स्टेशन निर्माण में सहयोग पर साझा बयान जारी

बीजिंग, | चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो और रूसी राष्ट्रीय एयरोस्पेस निगम के बीच अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण में सहयोग पर संयुक्त बयान जारी किया गया। 24 अप्रैल को चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो ने इस बात की पुष्टि की। यह बयान चंद्र और गहन अंतरिक्ष क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चीन और रूस के विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। बयान के अनुसार, यह अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन सभी इच्छुक देश, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के लिए खुला रहेगा। वे इस अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन की परियोजना, प्रमाण, डिजाइन, अनुसंधान व विकास, कार्यान्वयन और संचालन आदि क्षेत्रों में सहयोग कर सकेंगे। साथ ही, वे इस परियोजना के सभी चरण और मिशन में सभी भौतिक और गैर-भौतिक रूपों के जरिये अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन से सहयोग कर सकेंगे।

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के उप प्रभारी वू यानहुआ ने कहा कि चीन और रूस पूरी दुनिया के अन्य अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का संयुक्त निर्माण करेंगे। यह स्टेशन संयुक्त राष्ट्र की बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों के दीर्घकालिक स्थायी विकास को बढ़ाने के लिए चीन और रूस द्वारा एक नया महत्वपूर्ण योगदान होगा। दोनों देश मानव एयरोस्पेस विज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास व आर्थिक और सामाजिक प्रगति बढ़ाएंगे।

पता चला है कि पिछले साल जुलाई में चीन और रूस ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के सहयोग का निर्धारण किया। इस 23 अप्रैल को चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो और रूसी राष्ट्रीय एयरोस्पेस निगम ने चीन के नानचिंग शहर में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन की परिचय सह प्रस्तुति बैठक का संयुक्त आयोजन किया। लगभग 30 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिये इस बैठक में भाग लिया।

English Website