चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी को देखें

चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी को देखें

बीजिंग : हाल ही में चीनी अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग ने अंतरिक्ष में कुछ फोटो खींची। ये फोटो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुईं। ये फोटो 18 नवंबर को खींची गई थीं और खींचने का स्थल चीनी अंतरिक्ष स्टेशन है। इन फोटो में नीली पृथ्वी, बर्फ से ढके पहाड़ और बादलों का समुद्र देखा जा सकता है। वास्तव में वर्ष 2003 के शनचो नंबर-5 मिशन से चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में जाने के बाद लेंस को मानव जाति के समान घर-पृथ्वी की ओर मोड़ दिया। अंतरिक्ष यात्री यांग लीवेई ने बाद में इस बात को याद करते हुए कहा कि अंतरिक्ष से देखा जाएं, तो हमारी पृथ्वी बहुत सुन्दर है।

वर्ष 2005 में शनचो नंबर-6 मिशन के दौरान चीनी अंतरिक्ष यात्री फेइ ज्वूनलुंग व न्ये हाईशेन ने भी अपने हाथों में डिजिटल वीडियो से पृथ्वी के सुन्दर ²श्य खींचे। उसी समय डिजिटल वीडियो एक लोकप्रिय शूटिंग उपकरण था।

वर्ष 2021 में चीनी अंतरिक्ष यात्री अपने अंतरिक्ष स्टेशन में पृथ्वी को देख सकते हैं। साथ ही, डिजिटल उत्पादों के सुधार व उन्नति से और अंतरिक्ष-पृथ्वी संचार नेटवर्क के बैकहॉल के साथ हम पृथ्वी पर अंतरिक्ष यात्री के ²ष्टिकोण का समकालिक रूप से पृथ्वी की उच्च-परिभाषा सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website