इरिट्रिया के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

इरिट्रिया के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग : इस वर्ष चीन और इरिट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ है। चीनी लोगों के एक पुराने मित्र के रूप में इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसाईस अफवेर्की ने हाल ही में चीन की आधिकारिक यात्रा की। यात्रा के दौरान, उन्होंने चाईना मीडिया ग्रुप के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि अब चीन और इरिट्रिया के बीच एक रणनीतिक साझेदारी विकसित हो गई है, और इसमें कई क्षेत्र शामिल हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी मुलाकात ने दोनों देशों के बीच गहरी पारंपरिक दोस्ती को जारी रखा। इसाईस ने कहा कि चीन और इरिट्रिया के बीच परंपरागत मैत्री का विकास हो रहा है, और दोनों देश हमेशा एक दूसरे पर भरोसा और समर्थन करते हैं। वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया। वर्तमान में, दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास गहराता जा रहा है, व्यावहारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं और अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में दोनों देश घनिष्ठ संचार और समन्वय बनाए रखते हैं।

उन्होंने कहा कि अब हमें न केवल चीन और इरिट्रिया के बीच संबंधों के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, बल्कि एक नई वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के लिए भी कड़ी मेहनत करनी चाहिए। चीन हमेशा दुनिया के लोगों के साथ खड़ा रहा है और इरिट्रिया को भी चीन के साथ एकजुट होकर मानव जाति के मिशन के लिए प्रयास करना चाहिए। दुनिया के लोगों को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में, चीन ने अफ्रीका को विकसित होने में मदद की है। यह आशा की जाती है कि चीन और अफ्रीका के बीच एकता को एकजुट किया जा सकता है, आगे अफ्रीका को हाशिए पर जाने से बचाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। साक्षात्कार में इसाईस ने कई बार चीन और चीनी लोगों के साथ अपनी गहरी मित्रता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website