इथियोपिया संग बढ़ते सीमा संकट के बीच सूडान ने की संयम बरतने की अपील

इथियोपिया संग बढ़ते सीमा संकट के बीच सूडान ने की संयम बरतने की अपील

खार्तूम: सूडान और इथियोपिया के बीच बढ़ते संकट के बीच सूडानी सरकार ने संयम बरतने की अपील की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान ने इथियोपिया पर संयुक्त पूर्वी सीमा पर अपने सैनिकों को मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था। इथियोपिया ने इन आरोपों का खंडन किया था।

आधिकारिक एसयूएनए समाचार एजेंसी ने अनुसार सूडान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “सूडान को इथियोपिया के साथ तनाव को कम करने के लिए आत्म-संयम बरतना चाहिए।”

एसयूएनए ने सूडान के विदेश मंत्रालय के अवर सचिव डफला अल-हज अली के हवाले से कहा, “इथियोपियाई सेना ने सूडानी क्षेत्र में प्रवेश किया, सात सूडानी सैनिकों और एक नागरिक का अपहरण कर लिया, उन्हें मार डाला, और उनके शरीर को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया।”

अल-हज अली ने कहा कि इथियोपिया ने जो किया है वह अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और दोनों देशों के बीच संबंधों की प्रकृति का पालन नहीं करता है।

इस बीच, स्थानीय सूडानी मीडिया ने बताया कि सूडान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली अल-सादिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इथियोपिया के खिलाफ सूडान की शिकायत को एक आधिकारिक दस्तावेज के रूप में मंगलवार को स्वीकार किया।

इथियोपिया की सेना ने मंगलवार को आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह घटना की जांच के लिए अपने सूडानी समकक्ष के साथ काम करने के लिए तैयार है।

सितंबर 2020 से, सूडान-इथियोपिया सीमा पर दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव और झड़पें देखी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website