अमेरिका : बाउलिंग एले में गोलीबारी में 3 की मौत

अमेरिका : बाउलिंग एले में गोलीबारी में 3 की मौत

वाशिंगटन, | अमेरिकी राज्य इलिनोइस में बाउलिंग एले में एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना शिकागो से करीब 140 किलोमीटर दूर रॉकफोर्ड में स्थित बाउलिंग एले में शनिवार की शाम को हुई। घटना में 3 लोग घायल भी हुए हैं।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, रॉकफोर्ड के पुलिस प्रमुख डैन ओशिया ने कहा कि जिन लोगों को गोली लगी उनमें कम से कम दो किशोरवय बच्चे शामिल हैं। घायलों की स्थिति और उम्र के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है, ना ही घटना में मारे गए लोगों की उम्र की जानकारी है।

रॉकफोर्ड पुलिस विभाग ने लोगों से घटनास्थल वाले इलाके से दूर रहने का आग्रह किया। ओशिया ने कहा कि पुलिस का मानना है कि गोलीबारी में कुछ लोगों को इमारत के बाहर गोली मारी गई और कुछ को इमारत के अंदर गोली मारी गई।

पुलिस के आने तक संदिग्ध व्यक्ति इमारत में ही था। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website