अमेरिका: ताबड़तोड़ फायरिंग कर आठ लोगों की हत्या, फिर आरोपी ने खुद को मार ली गोली

अमेरिका: ताबड़तोड़ फायरिंग कर आठ लोगों की हत्या, फिर आरोपी ने खुद को मार ली गोली

वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को एक अपराधी ने गोलीबारी कर यहां आठ लोगों की जान ले ली है। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता गेने कुक ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को शहर के बाहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास फेडेक्स सेंटर पर फायरिंग की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ये भी जानकारी मिली है कि बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली है। 

पुलिस ने जानकारी दी कि संदिग्ध अपराधी ने गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इंडियानापोलिस पुलिस की प्रवक्ता गेने कुक ने शुक्रवार को संवादाताओं को बताया कि यह घटना गुरुवार रात की है। पुलिस को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि वहां अभी भी गोलीबारी चल रही है।

कुक ने जानकारी दी और बताया कि कई लोगों को गोली लगी है, हालांकि उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई है। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी मर चुका है और अब लोगों को कोई खतरा नहीं है। फेडेक्स केंद्र में काम करने वाले और घटना के चश्मदीद ने बताया कि पहले गोलियां चलने की आवाज आई, वो बाहर आया तो उसने देखा कि एक बंदूकधारी गोलियां चला रहा है। 

इससे पहले पिछले महीने के अंत में दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक कार्यालय की इमारत में एक बच्चे सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 22 मार्च को कोलोराडो के बोल्डर में एक किराने की दुकान पर हुई गोलीबारी में दस लोग मारे गए थे। 

इसके एक हफ्ते के बाद एक शख्स ने अटलांटा, जॉर्जिया में स्पा में एशियाई मूल की छह महिलाओं समेत आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेरिका में हर साल लगभग 40 हजार लोग बंदूकों की गोली से मरते हैं।

English Website