Christmas 2020: बच्चों के लिए बनाएं Snowman Biscuit

Christmas 2020: बच्चों के लिए बनाएं Snowman Biscuit

क्रिसमस का त्योहार बस आने ही वाला हैं। इसे लोग पार्टी व एक-दूसरे को गिफ्ट देकर मनाते हैं। खासतौर पर बच्चे पार्टी को लेकर बहुत ही एक्साइटिड होते हैं। अगर इस बार आपने भी घर पर पार्टी रखी है तो आप स्पेशल स्नोमैन बिस्कुट बना सकती है। यह बनाने में आसान होने के साथ बच्चे हो या बड़े हर किसी को पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री:

मैदा- 250 ग्राम
मक्खन- 125 ग्राम
अंडा- 1
पीसी चीनी- 125 ग्राम
वनिला एक्सट्रेक्ट  – 1 टीस्पून
कलाकंद- आवश्यकतानुसार
खाने वाली गोंद (भिगी हुई)- आवश्यकतानुसार

विधि:

1. सबसे पहले बाउल में मक्खन और चीनी को मिलाएं। 
2. इसमें अंडा, वनीला एक्सट्रेक्ट और मैदा मिलाकर सॉफ्ट का ढो बनाकर प्लास्टिक रैप से ढककर कुछ देर अलग रख दें। 
3. अब इसमें सूखा आटा लगाकर गोल शेप देते हुए बिस्कुट बेल कर बेकिंग ट्रे पर रखें। 
4. ओवन को 350°F / 180°C पर प्रीहीट करके बिस्कुट को 10 मिनट तक बेक करें।
5. इसे ओवन से निकाल कर ठंडा करें। 
6. फॉन्डेंट आइसिंग (Fondant icing) व गोंद को बेल कर बिस्कुल के शेप देकर सभी बिस्कुट पर लगाएं। 
7. अब स्नौमेन के फूड कलर से सजाएं।
8. लीजिए आपके स्नौमेन बिस्कुट बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website