Diwali Special: फटाफट रंगोली बनाने के यहां से लें आइडियाज

Diwali Special: फटाफट रंगोली बनाने के यहां से लें आइडियाज

त्योहारों का सीजन चल रहा है। 14 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग घरों की साफ-सफाई करने के साथ उसे अलग-अलग चीजों से सजाते हैं। बहुत से लोग घरों पर रंगोली भी बनाना पसंद करते हैं। मगर कई लोगों को रंगोली बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टूल्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से रंगोली बना सकती है।  

आप चम्मच से भी सुंदर रंगोली बना सकती है। इसके लिए पहले जमीन पर डॉट बनाते हुए गोल शेप दें। उसके बाद चम्मच की मदद से उसे धीरे से फैलाएं।

PunjabKesari

फिर उसके अंदर नए रंग से डॉट्स बनाकर चम्मच से फैलाएं। इसी तरह पूरा डिजाइन तैयार करें। आप सुंदर फूल बन जाएंगा। 

PunjabKesari

आप चाहे तो मेन गेट या रूम के बाहर भी इसे बॉडर की तरह बना सकते हैं। 

PunjabKesari

बारीक लाइन्स वाली रंगोली बनाने के लिए फोर्क, टूथपिक व कंघी का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले जमीन पर रंग फैलाएं।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ फिर इनमें से किसी भी टूल से मनपसंद डिजाइन दें। बाहर फैला बेकार रंग साफ कर लें।

PunjabKesari

 इसके लिए सबसे पहले प्लेट की मदद से गोल आकार खींचे। फिर उसमें रंग भर कर कंघी की मदद से डिजाइज दें। 

PunjabKesari

हाथों से चुटकीभर रंग लेते हुए डॉट्स डालें। फिर उसे फोर्क की मदद से अपना मनपसंद आकार दें। 

PunjabKesari

इसी तरह आप सुंदर-सा फूल भी बना सकती है। 

PunjabKesari

अगर आप रंग इस्तेमाल नहीं करना चाहती है तो फूलों से भी रंगोली बना सकती है। आप फूलों की पंखुड़ियां से भी रंगोली तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे मार्कर या चॉक से रंगोली का डिजाइन बनाएं।

PunjabKesari

फिर उसमें फूलों की पंखुड़ियों को भरें। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website