पिंपल्स भी गायब होंगे और उसके जिद्दी निशान भी, स्किन के लिए बेस्ट पैक

पिंपल्स भी गायब होंगे और उसके जिद्दी निशान भी, स्किन के लिए बेस्ट पैक

बदलते मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी जिस चीज की होती है, वो बेवजह मुंह पर निकले कील-मुंहासे यानि पिंपल्स की। हालांकि कुछ लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, जिसके कारण धूप, प्रदूषण के कारण उनके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं। वहीं इसके कारण काफी जलन व रैडनेस भी होती है। ऐसे में आज हम आपको एक होममेड पैक के बारे में बताएंगे, जिससे आप पिंपल्स की छुट्टी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे पिंपल्स के दाग भी गायब हो जाएंगे।

चलिए जानते हैं पैक बनाने का तरीका…

सामग्री:

दालचीनी पाऊडर – 1 टीस्पून
शहद – टीस्पून

PunjabKesari

बनाने व इस्तेमाल का तरीका

दोनों को मिक्स करके चेहरे की 10-15 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर इसे ताजे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस पैक को लगाने से आपकी पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही इससे चेहरा भी ग्लो करेगा।

PunjabKesari

इसके अलावा दिन में 1 बार बर्फ का टुकड़ा लेकर चेहरे की 10-15 मिनट मसाज करें। अगर आपको लगे कि इससे त्वचा में रैडनेस आ गई है तो टाइम थोड़ा कम कर दें। इससे पिंपल्स धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

PunjabKesari

क्यों फायदेमंद है यह पैक?

एंटी-ऑक्सीडेंट व इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर दालचीनी व शहद पिंपल्स पर जड़ी बूटी की तरह काम करता है। यह त्वचा के अंदर मौजूद बैक्टीरिया का जड़ से सफाया कर कील-मुहांसों से छुटकारा दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website