इस तरह लगाएं परफेक्ट आईलाइनर

इस तरह लगाएं परफेक्ट आईलाइनर

चेहरे की खूबसूरती आईमेकअप से बढ़ती है। इसमें आईलाइनर सबसे अहम रोल अदा करता है। इससे आंखें सुंदर, बड़ी व आकर्षित नजर आती है। मगर इसे बहुत ही सावधानी से लगाने की जरूरत होती है। नहीं तो सारा मेकअप खराब हो चेहरे का लुक बिगड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं, जिसे फॉलो कर आपको अच्छे से आईलाइनर लगाने में मदद मिलेगी।

पहली बार काजल लगाने पर…
अक्सर पहली बार काजल लगाने पर हाथ हिलते हैं। ऐसे में इसके फैलने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए शुरुआती दिनों में पेंसिल काजल का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के लिए आंखों के भारी कोनों से शुरू करते हुए अंदरूनी कोने तक लाइन लगाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार, इसे मोटा या पतला लगा सकती है।

आंखें छोटी होने पर
जिन लड़कियों व महिलाओं की आंखें छोटी होती है। उन्हें आंखों के ऊपर व नीचे दोनों तरफ लाइनर लगाना चाहिए। साथ ही वॉटर लाइन पर काले की जगह सफेद काजल लगाएं। इससे आंखें बड़ी, सुंदर व आकर्षित नजर आएंगी।

आंखें बंद कर आईलाइनर न लगाएं
अगर आप खुद आई-मेकअप कर रही है तो आईलाइनर लगाते समय आंखें खोल कर रखें। साथ ही इसे लगाने के बाद सूखने के लिए आंखें थोड़ी देर तक बंद करें। नहीं तो लाइनर फैल सकता है।

आईलाइनर के बाद मस्कारा लगाएं
अक्सर महिलाएं मस्कारा लगाने के बाद आईलाइनर लगाती है। मगर इससे मेकअप फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में हमेशा सारा आई-मेकअप करने के बाद आईलाइनर लगाएं। फिर उसके के बाद ही मस्कारा लगाएं।

लिक्विड आईलाइनर के लिए
आंखों को बड़ा और आकर्षित दिखाने के लिए लिक्विड आईलाइनर लगाएं। इसे काजल लगाने के बाद वॉटर लाइन और इससे नीचे लगाएं। साथ ही हमेशा वाटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिक लाइनर ही इस्तेमाल करें।

इस बात का खास ध्यान रखें कि सभी चीजें वॉटर प्रूफ हो। तभी आई-मेकअप अच्छा होने के साथ लंबे समय तक टिका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website