MP में बदला मौसम :सिवनी में बिजली गिरने से दो की मौत, 10 घायल, कई जिलों में बूंदाबांदी

MP में बदला मौसम :सिवनी में बिजली गिरने से दो की मौत, 10 घायल, कई जिलों में बूंदाबांदी

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बादल छा गए। कई जगह रिमझिम बारिश भी हो रही है। वहीं, सिवनी के लखनादौन के गांव में गुरुवार शाम बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है, ओले गिरने की भी आशंका है। तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। शनिवार शाम तक मौसम साफ हो सकता है। तापमान में मामूली अंतर आ सकता है।

राजधानी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के भोपाल, हाेशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नाॅर्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

खंडवा में 40.1 अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिवनी में बिजली गिरी, दो की मौत
लखनादौन के ग्राम जमुआ (गोटीटोला) में गुरुवार शाम 5 बजे महाशिवरात्रि पर लोग खेत में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल छा गए। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। घटना में फूलसिंह इनवाती (60) व रामचरण इनवाती (45) की मौत हो गई। बिजली गिरने से घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website