CM शिवराज का जनता के नाम संदेश: दिसंबर तक सभी को वैक्सीन; बेटी के जन्म से खाते में 2 हजार जमा होंगे, 1 लाख को रोजगार

CM शिवराज का जनता के नाम संदेश: दिसंबर तक सभी को वैक्सीन; बेटी के जन्म से खाते में 2 हजार जमा होंगे, 1 लाख को रोजगार

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम संदेश में कहा कि 3 करोड़ 75 लाख को कोरोना का टीका लग गया है। दिसंबर तक टीकाकरण पूरा कर लेंगे। बेटी के जन्म के बाद से ही उसके खाते में दो हजार रुपए जमा होंगे। महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदी गई है तो रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन शुल्क 3% की जगह सिर्फ 1% ही लगेगी। एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिजनेस के लिए कर्ज लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार KM नई सड़क बनाई जाएगी। 1.22 करोड़ लोगों को घर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में 2 हजार मेगावाट बिजली बनाएंगे। सभी सरकारी भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1100 करोड़ किसानों के खाते में राशि डाली है। सबको पक्का मकान देंगे। 2.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने अभियान चलाकर माफियाओं के दिमाग ठिकाने लगा दिए। पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। आरक्षण को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है।

CM के भाषण के दौरान 2 महिला पुलिसकर्मी बेहोश
जिस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के नाम संदेश दे रहे थे, उसी दौरान महिला बटालियन की 2 पुलिसकर्मी गश खाकर बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें स्ट्रेचर से परिसर में बने अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण किया। प्रदेश के 31 जिलों में मंत्रियों ने परेड की सलामी ली। बाकी जिलों में कलेक्टर समारोह के मुख्य अतिथि रहे। कोरोना के चलते अबकी बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीर बदली हुई रही। बच्चों को समारोह में शामिल नहीं किया गया।

पुलिसकर्मी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website