राजीव कपूर का निधन, ऋषि कपूर के बाद अब छोटे भाई के निधन से टूटे रणधीर कपूर

राजीव कपूर का निधन, ऋषि कपूर के बाद अब छोटे भाई के निधन से टूटे रणधीर कपूर

मुंबई: कपूर फैमिली से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। शौमैन राज कपूर के बेटे सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर  ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक से हुआ।

Bollywood Tadka

राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में राजीव कपूर के पार्थिव शरीर की तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही रणधीर कपूर की भी हाॅस्पिटल से तस्वीरें वायरल  हुईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में रणधीर के चेहरे पर भाई के जाने का गम साफ दिख रहा है। 

Bollywood Tadka

साल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं साल 2021 की शुरुआत में छोटे भाई राजीव के यूं चले जाने से रणधीर बुरी तरह टूट गए हैं। हाॅस्पिटल में उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

Bollywood Tadka

रणधीर ने दी थी भाई के निधन की जानकारी

इस दुखद खबर की पुष्टि खुद रणधीर कपूर ने की। उन्होंने कहा-मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Bollywood Tadka

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website