मुंबई की बिजनेसवुमन से रेप, प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने भोपाल लेकर आया था ब्रोकर

मुंबई की बिजनेसवुमन से रेप, प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने भोपाल लेकर आया था ब्रोकर

मुंबई की 47 साल की बिजनेसवुमन के साथ भोपाल के होटल में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर है। मुंबई का ही रहने वाला है। वह महिला को UP की प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने से भोपाल लाया। उसने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली हैं। केटरिंग का बिजनेस है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 30 जुलाई 2019 को पति का निधन हो गया था। इसके बाद बिजनेस और दूसरे कामकाज की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मुंबई की ही एक प्रॉपर्टी बेचने के लिए ब्रोकर वकार सिद्दीकी से कॉन्टैक्ट हुआ था। उसने मुंबई की ये प्रॉपर्टी बिकवा दी।

सिद्दीकी इसके बाद से ही घर आने-जाने लगा। मैंने उसे बताया कि हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में भी मेरी प्रॉपर्टी है। इस पर ससुराल वाले कब्जा जमाए हुए हैं। सिद्दीकी ने भरोसा दिलाया कि वह इस प्रॉपर्टी को भी बिकवा देगा।

इसी प्रॉपर्टी के सिलिसले में उसने भोपाल चलने को कहा। हम 16 नवंबर को भोपाल आए। यहां एमपी नगर स्थित होटल ओएसिस में अलग-अलग रूम्स में ठहरे। इसी दिन रात में सिद्दीकी मेरे रूम में आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी इस हरकत से हैरान रह गई, मेरे विरोध करने पर वह वापस अपने रूम में लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website