भोपाल: प्रेमी ने डॉक्टर से ज्यादती की, रेप का वीडियो बनाकर डेढ़ साल में ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए ऐंठे

भोपाल: प्रेमी ने डॉक्टर से ज्यादती की, रेप का वीडियो बनाकर डेढ़ साल में ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए ऐंठे

भोपाल। भोपाल में 24 साल की महिला डॉक्टर से ज्यादती कर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल में ले जाकर पहले ज्यादती की। उसका वीडियो बनाया। उसे ही वायरल करने की धमकी देकर उससे डेढ़ साल में 3 लाख रुपए ब्लैकमेल करके लिए। इसके बाद वह फरार हो कर इंदौर भाग गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अवधपुरी में रहने वाली 24 साल की महिला MBBS करने के बाद इंटर्नशिप कर रही है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी रोशन खत्री नाम के युवक से पहचान हुई। वह भी पहले उसके पड़ोस में रहता था। दोस्ती होने के कारण वह उसके कहने पर 25 नवंबर 2019 को पिपलानी के होटल में चली गई। यहां पर पार्टी का कहकर उसे बुलाया गया था। महिला ने आरोप लगाए कि पार्टी के बाद सभी चले गए, लेकिन रोशन उसे एक कमरे में ले गया। उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रोशन ने उसका वीडियो भी बनाया। वह बदनामी के डर से चुप रही। कुछ दिनों बाद रोशन ने उसे फोन कर कहा कि उसने उसका एक वीडियो बनाया है। अगर वह उसे पैसे नहीं देती है, तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। उससे वह डर गई और चुप रही।

ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपए लिए
रोशन ने पहले तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने पैसों की डिमांड करने लगा। मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल में वह उसे 3 लाख रुपए से ज्यादा उसे दे चुकी। इस बीच उसने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही वह थाने करने पहुंची। TI पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन इंदौर की पता चला है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए इंदौर टीम भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website