भारत V/S श्रीलंका पहला वनडे: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, चहल ने पहली बॉल पर अविष्का को आउट किया

भारत V/S श्रीलंका पहला वनडे: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, चहल ने पहली बॉल पर अविष्का को आउट किया

कोलंबो। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे पहले वनडे में टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। फिलहाल श्रीलंका के मिनोद भानुका और भानुका राजपक्षा क्रीज पर हैं। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच की अपनी पहली ही बॉल पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका दिया।

चहल ने अविष्का फर्नांडो को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराया। वे 35 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। अविष्का ने मिनोद के साथ मिलकर 49 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 70+ रन बना लिए हैं।

ईशान किशन और सूर्यकुमार का डेब्यू
ईशान किशन का आज बर्थडे है। वे बर्थडे पर वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। ईशान बर्थडे के दिन वनडे में डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1990 में गुरशरन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। ओवरऑल ईशान ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव भी टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने भी मार्च में ईशान के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। अब दोनों साथ-साथ वनडे में भी डेब्यू कर रहे हैं। राहुल द्रविड़ बतौर कोच टीम इंडिया के साथ हैं।

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को एकसाथ वनडे कैप मिला। इन दोनों ने इसी साल मार्च में एकसाथ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी डेब्यू में किया था। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को एकसाथ वनडे कैप मिला। इन दोनों ने इसी साल मार्च में एकसाथ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी डेब्यू में किया था।

दोनों टीमें
भारत
: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असालंका, वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, इसरु उदाना, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन।

चहल और कुलदीप को 2 साल बाद एकसाथ
इस मैच में स्पिन की कमान युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव संभाल रहे हैं। दोनों करीब 2 साल बाद एकसाथ टीम इंडिया में हैं। इससे पहले पिछली बार चहल और कुलदीप ने 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में मैच खेला था।

टीम इंडिया 114 दिनों बाद वनडे में मैदान पर उतरी है। पिछला वनडे भारत ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जबकि, श्रीलंका की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज खेली थी। दोनों टीमें करीब 4 साल बाद आपस में वनडे सीरीज खेल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website