राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार को रेप के आरोपी को पीड़ित ने घर में बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर फोन करके उसे गिरफ्तार करा दिया। साउथ दिल्ली के DCP चंदन चौधरी ने बताया- महरौली PCR में एक महिला ने डायल 112 पर फोन किया। महिला एयर होस्टेस है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला ने बताया कि हरिजीत यादव नामक शख्स ने, जिसे वो पिछले डेढ़ महीने से जानती है, शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।