इंदौर: इंदौर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं।