रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 20 घायल, 8 की हालत गंभीर

रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 20 घायल, 8 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई है। रेलवे ने 4 घायलों की पुष्टि की है। वहीं न्यूज एजेंसी PTI ने 13 घायलों की जानकारी दी है।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल था। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। बड़ी बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। रेलवे अधिकारियों ने भी घटना की सूचना मिलते ही फौरन इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया है। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website