मां अनीता हसनंदानी की गोद में खेलता दिखा आरव, पापा रोहित ने भी खूब लुटाया प्यार

मां अनीता हसनंदानी की गोद में खेलता दिखा आरव, पापा रोहित ने भी खूब लुटाया प्यार

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी इन दिनों पेरेंट्स टाइम को एंजॉय कर रहे हैं। अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस बेटे और पति रोहित रेड्डी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में आरव अनीता की गोद में लेटा हुआ है और रोहित उसके साथ मस्ती और प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। अनीता ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। आरव ब्लू और व्हाइट कपड़ों में क्यूट लग रहा है और रोहित ग्रे टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। पूरा परिवार एक-साथ खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा- ‘चिंता मत करो खुश रहो’। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें अनीता और रोहित ने 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव का स्वागत किया था। आरव के आने से कपल की जिंदगी बदल गई है और दोनों काफी खुश हैं। काम की बात करें तो अनीता मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसे शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ताल, कुछ तो है, कोई आप सा, एक से बुरे दो, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्में में भी नजर आ चुकी है। 

English Website