‘बिग बाॅस’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार

‘बिग बाॅस’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार

मुंबई। बिग बाॅस 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया।

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे।हिंदुस्तानी भाऊ यहां 12वी कक्षा के बच्चों कि परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ ही उनकी मांग थी की सरकार को बच्चों की स्कूल की फीस भी माफ कर देनी चाहिए।

English Website