कियारा संग सिद्धार्थ, रेगिस्तान के बीच लेंगे 7 फेरे

कियारा संग सिद्धार्थ, रेगिस्तान के बीच लेंगे 7 फेरे

कटरीना-विक्की और आलिया-रणबीर के बाद बॉलीवुड की एक और स्टार जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। साल 2023 में बॉलीवुड की ये फर्स्ट स्टार वेडिंग होगी। ये कपल है, फैंस के दिलों पर राज करने वाली क्यूट एंड ब्यूटीफुल कियारा आडवाणी और डैशिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा। 4 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद अब दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं।

शादी की खबरें सामने आते ही फैंस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने को बेताब हैं। इस रॉयल वेडिंग का डेस्टिनेशन भी कोई आम नहीं है। दोनों ने इंडिया के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल जगह को पसंद किया है। ये जगह मुंबई से हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान में है। स्टार कपल जैसलमेर के रेतीले धोरों के बीच सूर्यगढ़ होटल में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website