अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘कर्म पुत्र’ का फर्स्ट लुक जारी

अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘कर्म पुत्र’ का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई| ‘गुंडा’ फेम अभिनेता विनोद यादव ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘कर्म पुत्र’ का टीजर रिलीज किया था। अब उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में विनोद काफी खूंखार नजर आ रहे हैं। वैसे तो अभी फिल्म का फर्स्ट लुक ही सामने आया है लेकिन लगता है कि इस फिल्म में भी विनोद ने शानदार अभिनय किया है। साथ ही फिल्म की स्टोरी भी जबरदस्त मालूम पड़ती है। फिल्म में विनोद के अपोजिट माही खान नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म के टीजर में वो नजर नहीं आईं थीं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म में माही का किरदार भी काफी जबरदस्त है। माही ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है और इस समय तो वे काफी व्यस्त नजर आ रही हैं।

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग मौजूद थे। इसमें फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श भी शामिल हैं। बख्श पहले भी विनोद यादव के साथ गुंडा में काम कर चुके हैं। कर्म पुत्र फिल्म के निर्माता वी. कुमार और सह निर्माता साक्षी विनोद यादव हैं। वहीं यह फिल्म विकाश विश्वकर्मा ने लिखी है। इसके सिनेमेटोग्राफर संतोष सिंह, डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website